Saturday 19-Sep-2026

बेटे ने दी बाप के हत्या की सुपारी, कांट्रैक्ट किलर से बोला- 1 लाख 60 हजार दूंगा, पिता को मार दो

बेटे ने दी बाप के हत्या की सुपारी, कांट्रैक्ट किलर से बोला- 1 लाख 60 हजार दूंगा, पिता को मार दो

बक्सर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बक्सर में कब्रिस्तान के पास बीते 5 अगस्त की रात हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले का हैरतअंगेज पहलू यह है कि हत्या मृतक के बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी। इस कांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बता दें कि बीते 5 अगस्त की रात अंग्रेज कब्रिस्तान के पास कोईरपुरवा निवासी मलाई सिंह (55 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। इस दौरान शहर के नेहरू नगर निवासी गोविंद रावत के पुत्र संजय रावत को गिरफ्तार किया गया, जो अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ टाउन थाना में चार मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में उसने घटना की सारी रामकहानी बता दी। उसने हत्या की बात कबूल की और बताया कि घटना को अंजाम देने में यूपी के गाजीपुर जिले के सुरेंद्र गोंड और रोहित राय के साथ ही बक्सर के अमर कुमार भी शामिल था। पुलिस ने संजय सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। हालांकि हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। मलाई सिंह के बेटे संजय सहित एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

impact add1

इस मामले में पकड़े गए अपराधी संजय रावत ने पुलिस को बताया कि मलाई सिंह की हत्या के लिए उनके बेटे संजय सिंह ने ही सुपारी दी थी। इसके एवज में उसने संजय और उसके साथियों को एक लाख साठ हजार रुपये दिए थे। बता दें कि संजय ने ही पिता की हत्या के बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस ने अब उसे भी आरोपी बना लिया है। पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1