Wednesday 29-Jul-2026

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जेब हुई खाली? बिहार की जनता से लेंगे 100-100 रुपये का चंदा; 2 अक्टूबर से कैंपेन की शुरुआत

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जेब हुई खाली? बिहार की जनता से लेंगे 100-100 रुपये का चंदा; 2 अक्टूबर से कैंपेन की शुरुआत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह विधानसभा का चुनाव बिहार की जनता की ताकत पर लड़ेंगे और यहां दो करोड़ लोगों से 100-100 रुपए चंदा लेंगे। 2 अक्टूबर से इस कैंपेन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ से अधिक है लेकिन अगर सिर्फ 2 करोड़ लोग भी 100-100 रुपये मदद कर दें तो 200 करोड़ रुपये पार्टी फंड में जमा हो जाएगा। मंगलवार को राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित समाजवादी समागम के दौरान प्रशांत किशोर ने ये बातें कहीं।

उन्होंने जनसुराज से चुनाव लड़ने वालों को आश्वस्त किया कि कि उन्हें संसाधन या पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उनके सामने कोई भी माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया हो तो उनसे डरने की जरूरत नहीं है। इसके पहले प्रशांत किशोर ने कहा है कि जब तक गुजरात, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र से लोग बिहार में रोजगार की तलाश में नहीं आएंगे तब तक बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का सपना पूरा नहीं होगा।

impact add6

फंडिंग को लेकर लगातार उठते सवालों पर भी प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि हम लोग अन्य नेताओं की तरह लूट-खसोटकर कमाए पैसों से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पीके ने कहा कि मैंने पिछले 10 सालों में कई लोगों को मदद की है, फिलहाल तो उनसे ही आर्थिक सहायता लेकर काम चला रहा हूं।