पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पटना स्थित कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में रोहतास और औरंगाबाद से आये सैकड़ों नेताओं ने वीआईपी की सदस्यता ली। पार्टी में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी का निर्माण का मकसद गरीबों और पिछडों को सिर उठाकर जीने की ताकत देना है। उन्होंने कहा कि इसी मकसद से प्रभावित होकर लोगों का आकर्षण वीआईपी के प्रति बढ़ा है और लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं।
सहनी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वीआईपी का आधार वोट निषाद रहा है। निषाद भी मानते हैं कि उनकी पार्टी वीआईपी है। लेकिन जिस तरह चुनाव में सभी जाति और धर्म के लोगों का वोट पार्टी को मिलता है, उसी तरह मैने भी सभी जाति के लोगों को टिकट दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुझे किसी भाई और भतीजा को विधायक और सांसद नहीं बनाना है। उन्होंने कहा कि मैं भी गरीब परिवार से आता हूं और गरीबी का अनुभव किया है। अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं।
वीआईपी प्रमुख ने सभी नए सदस्यों का वीआईपी परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि आप सभी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखते हुए समाज के हित के कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। आपके समर्थन और सक्रिय भागीदारी से हमारी पार्टी के उद्देश्य और भी मजबूत होगा और हम सामाजिक उत्थान और विकास के नए मानक स्थापित करेंगे।
वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रभात रंजन उर्फ़ नीरज यादव, मुखिया रंगितु देवी, संजय यादव, पूर्वं प्रमुख रंधीर कौशल यादव, भागवन पाल, बिनोद बैठा, धीरज कुमार यादव, कमलेश सिंह, मुन्ना यादव, मनीष कुमार, राधा मोहन सिंह, रिंकू कुमार सिंह, धनजीत गुप्ता, मनोज पासवान, कमलेश किशोर गुप्ता, अजय पाल, ( सरपंच) ओमप्रकाश , सतेन्द्र सिंह, रामाश्रय सिंह, गोविन्द सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।