Saturday 13-Jun-2026

कांग्रेस-एनसी पर जमकर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- इनकी सरकार बनी तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे

कांग्रेस-एनसी पर जमकर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- इनकी सरकार बनी तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस (एनसी) पर बड़ा हमला बोला है। गया में पत्रकारों के से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा कि कांग्रेस के लोग नेशनल कांफ्रेंस के अब्दुल्ला साहब से हाथ मिला रहे हैं। इनकी क्या रीति रवैया रही है, यह सब जानते हैं। कांग्रेस छुपी हुई थी, अब स्पष्ट हो गया है कि वह भी कश्मीर में 370 लागू करना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जीती तो वो कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे। इसलिए हमने एक दिन पहले भी एक ट्वीट किया है। हम वहां की जनता से बात करेंगे कि कांग्रेस और अब्दुल्ला गठबंधन नहीं जीते और एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बने।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गलती की थी। कश्मीर के संबंध में अगर कश्मीर को पूर्ण रूप से हिन्दुस्तान के साथ अंगीकृत कर लिया जाता तो यह मसौदा ही नहीं रहता। वहीं, इंदिरा गांधी ने भी गलती की थी। बांग्लादेश पर जीत दर्ज के बीच 91 हजार फौज ने सरेंडर किया था। इस स्थिति में बांग्लादेश के रूप में एक अलग देश बनाने की क्या जरूरत थी? यदि हिंदुस्तान में मिला लेते, तो इस प्रकार की बात नहीं आती। यही गलतियों का खामियाजा है कि वहां के हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है।

impact add3

एक सवाल के जवाब में जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश में सरकार बदली है, लेकिन वहां के हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। कई प्रकार से हिंदुओं के बच्चों और अन्य व्यस्कों के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। पूरी नजर रखते हुए प्रधानमंत्री जरूर कोशिश करेंगे कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जो हो रहा है, वह उसपर रोक लगाएं।