Friday 05-Dec-2025

नीतीश कुमार से मिले खान सर, जेडीयू से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

नीतीश कुमार से मिले खान सर, जेडीयू से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पटना के चर्चित खान सर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। सीएम नीतीश के साथ खान सर के मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही चर्चा भी है कि कहीं खान सर जेडीयू तो ज्वाइन नहीं करने वाले हैं? खान सर कहीं चुनाव तो नहीं लड़ने वाले हैं? इस बीच खान सर ने खुद ही जवाब भी दे दिया है। मीडिया से बातचीत में खान सर ने बताया है कि मुलाकात करने क्यों गए थे और क्या कुछ बात हुई है।

खान सर ने कहा है कि कल की मीटिंग थी। स्टूडेंट्स के लिए कुछ-कुछ समस्याएं थीं। बीपीएससी पहली बार कुछ नॉर्मलाइजेशन कर रहा है तो उसी से संबंधित बात हुई है। इस सवाल पर कि एंटी पेपर लीक बिल विधानसभा में आया था और पास हुआ था, क्या यह सही कदम है? इस पर खान सर ने कहा कि बहुत बेहतर कदम है। एक सवाल के जवाब में खान सर ने कहा कि नीतीश कुमार से जो बात हुई और वहां जो विभाग के लोग थे, सचिव थे, उन लोगों ने सकारात्मक तरीके से बात को लिया है। एक अच्छी चीज है कि वे लोग बिल्कुल तत्पर थे कि किसी हाल में पेपर लीक ना हो। खान सर ने यह भी कहा कि डोमिसाइल नीति आदि पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि वे समय लेकर ही मिलने गए थे।

impact add1

चुनाव लड़ने के सवाल पर खान सर ने कहा कि हम राजनीति करेंगे तो पढ़ाएंगा कौन? अगर हम सचिन तेंदुलकर से मिल लें तो क्या यह कहा जाएगा कि क्रिकेट ज्वाइन कर रहे हैं? फिल्म स्टार से मिल लेंगे तो भी कुछ नहीं कहा जाएगा। किसी राजनीतिक इंसान से मिल लेता है कोई तो कहा जाता है राजनीति ज्वाइन कर रहा है। चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। इस सवाल पर कि नीतीश कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि अस्वस्थ हो गए हैं। इस पर खान सर ने कहा कि पांच आईएएस के बराबर अकेले वो काम कर देंगे। एक फाइल भी टेबल पर नहीं मिलेगी। हम लोग तो शिक्षक हैं। हम लोग तो परख लेते हैं। हमको तो कहीं से कोई दिक्कत नहीं लगा। अब उम्र है तो बाल सफेद की जगह काला तो नहीं हो जाएगा।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2