देश के जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकवादी गतिविधियों के बीच अब एक बार फिर धमकी भरा मेल आया है। इस बार पटना एयरपोर्ट समेत 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही एयरपोर्टों पर हड़कंप मच गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं और सघन छानबानी शुरू कर दी गयी।
बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए मंगलवार को एयरपोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस पर सुरक्षा बलों को एक्टिव कर दिया गया और जवानों ने चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी। इस ईमेल में देश के 40 एयरपोर्टों को निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, अभीतक कहीं से कुछ भी नहीं मिला है। इसे लेकर पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना है कि पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है, जिसके कारण एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास वाले इलाकों में भी सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
#WATCH | Bihar: Patna Airport received bomb threat email today; Visuals from outside the airport pic.twitter.com/OBCpyzogA5
— ANI (@ANI) June 18, 2024
इस बीच, डीएसपी सचिवालय ने बताया कि मेल पर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस सहित अन्य तमाम जाँच एजेंसियां अपने अपने स्तर से जांच में जुटी लेकिन कुछ भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि किसने यह मेल भेजा था। साथ ही उसका मकसद क्या था।