Saturday 19-Sep-2026

बंगाल में बिहार के अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल, गिरिराज सिंह ने ममता सरकार पर बोला हमला

बंगाल में बिहार के अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल, गिरिराज सिंह ने ममता सरकार पर बोला हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि बिहार के कुछ अभ्यर्थी बंगाल में फिजिकल देने गए थे। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि इंपैक्ट लाइव नहीं करता है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार जहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर रखती हैं, वहीं अगर अपने ही देश के बच्चे, बिहार के बच्चे वहां (पश्चिम बंगाल) परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके साथ गुंडागर्दी हो रही है, उन्हें मारा जा रहा है, भगाया जा रहा है। यह तेजस्वी यादव भी देखें, राहुल गांधी भी देखें और बताएं की पश्चिम बंगाल एक राष्ट्र है या भारत का ही एक अंग है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक कमरे में आराम कर रहे होते हैं। तभी कुछ लोग धड़धड़ाते हुए कमरे में घुसते हैं और लाइट जलाकर आराम कर रहे युवकों को उठाते हैं। फिर एक व्यक्ति उनमें से एक युवक से बंगाली में पूछता है कि तुम कहां से आए हो। युवक को समझ में नहीं आता है कि वो आदमी क्या सवाल कर रहा है। इस पर वह पूछता है कि ये क्या बोल रहे हैं। तब युवक से हिंदी में पूछा जाता है कि तुम कहां से आए हो? इस पर वह जवाब देता है कि मैं बिहार से आया हूं। फिर युवक से अगला सवाल पूछते हैं कि बिहार से क्यूं आए हो। युवक बोलता है कि फिजिकल देने के लिए आए हैं। बस फिर क्या था, युवक के साथ बदसलूकी शुरू हो जाती है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6