Monday 24-Aug-2026

RDO ने खुद के अपहरण की रची साचिश, पुलिस ने होटल से किया बरामद

RDO ने खुद के अपहरण की रची साचिश, पुलिस ने होटल से किया बरामद

चलती ट्रेन से ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के अपहरण होने के मामले बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, राजधानी पटना के खुसरुपुर जीआरपी थाना और स्थानीय पुलिस स्टेशन में आरडीओ दीपक कुमार पाठक के परिजनों की ओर शिकायत दर्ज करायी गई। आरडीओ दीपक कुमार पाठक के अपहरण को लेकर परिवारवालों ने यह मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद तुरंत रेल पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई। आरडीओ के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस ने दीपक कुमार को बख्तियारपुर के एक होटल से बरामद कर लिया।

परिवार वालों ने खुसरूपुर जीआरपी और स्थानीय थाना को सूचना दी थी कि दीपक कुमार पाठक विभागीय ट्रेनिंग के लिए गया जा रहा थे। परिजन सोमवार की सुबह खुद उसे हाथीदह स्टेशन पर पूर्णियां हटिया कोशी एक्सप्रेस में चढाने गए थे। खुसरुपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर अपराधियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि दीपक का अपहरण नहीं हुआ था। फिलहाल आरडीओ से पूछताछ की जा रही है।