राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भरत बिंद शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अंदर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिये। बिंद एक महीने से भी कम समय में पाला बदलने वाले पांचवें विधायक बन गए हैं। कैमूर जिले के भभुआ का प्रतिनिधित्व करने वाले बिंद दोपहर के भोजन के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा परिसर पहुंचे।
बिंद ने मुरारी गौतम के साथ सदन में प्रवेश किया और दोनों एक साथ बैठे। गौतम कुछ दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए थे और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। बजट सत्र के अंतिम दिन यह घटनाक्रम हुआ। इससे पहले राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव सत्ता पक्ष में चले गए थे।