अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान शामिल होंगे। चिराग पासवान ने बताया कि अयोध्या आने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से उन्हें निमंत्रण मिला है। वे 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा में अवश्य शामिल होंगे। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र का फोटो साझा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनूंगा। उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देश के लिए अद्भुत बताया और कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई। देश जिस घड़ी का इंतजार कर रहा था 22 जनवरी को उसके साकार होने की शुभ घड़ी है।