Saturday 09-May-2026

राहुल गांधी पर जमकर बरसे विजय सिन्हा, कहा- ये आदमी संसद लायक नहीं है

राहुल गांधी पर जमकर बरसे विजय सिन्हा, कहा- ये आदमी संसद लायक नहीं है

नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से संसद में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद से राजनीतिक बवाल मच गया है। बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर हमला बोल रही है। इस बीच मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी सोना का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। सदन में हिंदुओं के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। तीन बार से लांच करने की कोशिश हुई, लेकिन फिर भी फेल हो रहे हैं। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि पांच बार का सांसद ऐसे संसद में बोलता है क्या? ये आदमी संसद लायक नहीं है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को आतंकवादी बताकर भारतीय का अपमान किया है। हिंदू को सहिष्णुता माना जाता है। ये हिंदू को हिंसक बता रहे हैं। महात्मा गांधी का आखिरी शब्द राम था, सिखों का इन्होंने कत्ल किया है। बंगाल में जो हो रहा उसका समर्थन करके ये सनातन को खत्म कर रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि रामचरितमानस का अपमान करने वाले आरजेडी के साथ ये लोग हैं, तृणमूल के साथ गलबहियां कर रहे हैं। पहले नेहरू ने हिंदू का अपमान किया, इंदिरा ने हिंदू को अपमान किया, पिता राजीव गांधी ने हिंदू को दूसरे दर्जा पर खड़ा किया, पी चिदंबरम ने हिंदू को आतंकवादी कहा था, हिंदू आतंकवाद का नाम कांग्रेस ने दिया।

उन्होंने कहा कि 2002 में राहुल ने अपनी सरकार में हिंदू को देश से बाहर करने के लिए कहा था। चुनाव में जनेऊ पहनकर हिंदू वोट लेने का ढोंग करते हैं। संसद में भगवान शिव का चित्र दिखाकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। देश में इटालियन संस्कृति लागू करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने 2014 में ईश्वर की शपथ ली थी, उसके बाद ईश्वर का नाम क्यों नहीं लिया?