Tuesday 03-Nov-2026

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में लगे पोस्टर, लिखा- नई सोच नया बिहार 2025 में...

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में लगे पोस्टर, लिखा- नई सोच नया बिहार 2025 में...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। वो 35 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर राजधानी पटना समेत उनके आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बैनर और पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर के माध्यम से तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री भी बताया गया है।

2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के बधाई वाले पोस्टर में कई बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में 'सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चले तेजस्वी के साथ' लिखा है। आगे नई सोच नया बिहार 2025 में तेजस्वी सरकार जैसे नारों के साथ तेजस्वी यादव को बधाई दी गई है। वहीं एक अन्य पोस्टर की बात करें तो उसे पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार में नौकरी और रोजगार का उजाला बिखरने वाले तेजस्वी सूरज को जन्मदिन की बधाई।

बता दें बिहार में उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले तेजस्वी यादव के जन्मदिन के पोस्टर के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ने बिहार के जनता को साधने की पूरी कोशिश की है। तेजस्वी यादव का जो विजन है. उनकी पार्टी का जो मेनिफेस्टो रहा है, उस मेनिफेस्टो के माध्यम से तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर मैसेज दिए गए हैं।

impact add5

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6