नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता और नेता ने अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने उन्हें सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है।
2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव के बधाई वाले पोस्टर में कई बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में 'सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चले तेजस्वी के साथ' लिखा है। आगे नई सोच नया बिहार 2025 में तेजस्वी सरकार जैसे नारों के साथ तेजस्वी यादव को बधाई दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि नीतीश कुमार के द्वारा पीएम मोदी को बर्थडे विश करने की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने कटाक्ष किया है।