पटना, इंपैक्ट लाइव टीम
लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया है। छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इस बीच बिहार के अलग अलग जिलों डूबने से 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग अब भी लापता है।
जानकारी के अनुसार रोहतास में छठ पूजा के दौरान डूबने से 5 की मौत हुई है। भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नहर में छठ व्रत करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। तिलौथू में सोन नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए. जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं छठ के दौरान आरा में बड़ा हादसा हो गया। सोन नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 5 बच्चे डूब गए, जिसमें दो की मौत हो गई। दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एक लापता है। कटिहार में छठ घाट पर डूबने से किशोर की मौत हो गई। सहरसा में भी अर्घ्य देते समय डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। राजधानी पटना में छठ घाट पर हादसा हो गया। पुनपुन नदी में डूबने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है।
इसके अलावा छठ के दौरान छपरा में नाव हादसा हुआ। तरैया प्रखंड के पंचभिंडा गांव में पोखर में नाव डूब गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक लापता है। 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं गया में भी छठ के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। गुरारू में दो बच्चियों की जान चली गई। वहीं परैया में एक बच्चे की मौत डूबने से हुई। वजीरगंज में एक 12 वर्षीय किशोर गोलू कुमार भी तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा नालंदा के गोइठवा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गुलनी गांव के यह हादसा हुआ। इसके अलावा रहुई में भी 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत गई थी। सुबह में अर्घ्य देने के दौरान यह हादसा हुआ।