Saturday 13-Jun-2026

कटिहार में बड़ी वारदात, बदमाशों ने दवा कारोबारी से 12 लाख के जेवरात लूटे

कटिहार में बड़ी वारदात, बदमाशों ने दवा कारोबारी से 12 लाख के जेवरात लूटे

कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया जगन्नाथपुरी के समीप एक दवा व्यवसायी से मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 12 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये। पीड़ित दवा व्यवसायी सह बरमसिया निवासी अशोक कुमार राय ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस दवा थोक विक्रेता ने बताया कि दिन के 3.30 बजे बाजार से जगन्नाथ मंदिर होते हुए घर आ रहा था।

इसी बीच मंदिर से आगे 50 कदम की दूरी पर हेलमेट और टोपी पहने दो बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर उन्हें सड़क किनारे स्थित एक गली में ले गये और जान मारने की धमकी दी। बाइक सवार बदमाशों ने जान मारने की धमकी देते हुए सोने का छह पीस अंगूठी जिसका वजन 110 ग्राम होगा, 80 ग्राम सोने का गले का रूद्राक्ष (कीमत 12 लाख) लूट लिया। बाइक सवार दोनों युवक में एक हेलमेट और दूसरा टोपी पहने था। इस कारण से दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद उन्होंने हो हल्ला करने पर आसपास के लोग घटनास्थल के करीब पहुंचे। आसपास के लोगों दोनों युवक की पहचान की पहचानने की बात कही।