Saturday 19-Sep-2026

बिहार में जमीन की रजिस्ट्री कराना होगा आसान, ATM की तरह मशीन से मिलेंगे ई-स्टांप

बिहार में जमीन की रजिस्ट्री कराना होगा आसान, ATM की तरह मशीन से मिलेंगे ई-स्टांप

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में अब जल्द ही एटीएम की तरह मशीन से ई-स्टांप मिलेंगे। इससे आम लोगों को सहूलियत मिलेगी। फिलहाल इस मशीन को राज्य मुख्यालय में टेस्टिंग के तौर पर लगाया जाएगा। सफल परिणाम मिलने पर इसे सभी निबंधन कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। यह जानकारी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने दी। इस मौके पर विभागीय मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद थे।

गुंजियाल ने कहा कि राज्य सरकार की योजना फिजिकल स्टांप को हटाकर ई-स्टांप प्रणाली को पूरी तरह से लागू करने की है। एटीएम की तरह वेंडिंग मशीन से स्टांप बेचने की व्यवस्था करने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा।

impact add4

सचिव ने कहा कि अभी ई-स्टांप की बिक्री को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से की जा रही है। आमजन की सुविधा के लिए फ्रैंकिंग मशीन से 1 हजार की न्यायिक स्टांप की बिक्री हो रही है। हाईकोर्ट समेत 40 व्यवहार कोर्ट और निबंधन कार्यालयों में ई-कोर्ट फीस की बिक्री फ्रैंकिंग मशीन से होती है। पुराने कार्यालय भवनों व अभिलेखागार का जीर्णोद्धार एवं नए कार्यालय भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5