Saturday 13-Jun-2026

सहरसा में मर्डर, शादी समारोह में खाने को लेकर विवाद; युवक को पीट-पीटकर मार डाला

सहरसा में मर्डर, शादी समारोह में खाने को लेकर विवाद; युवक को पीट-पीटकर मार डाला

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा पंचायत के भद्दी वार्ड 16 में शादी समारोह के दौरान खाने-पीने के विवाद के क्रम में एक 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोलमा पंचायत के करियत वार्ड 12 निवासी मृतक अमरेश सादा सोमवार को अपनी चचेरी बहन के बेटी की शादी में सपरिवार शामिल हुआ था। शादी-विवाह के बाद घर समीप खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में युवक पिटाई के बाद बेहोश हो गया।

देर रात पत्नी ने बेहोशी की हालत में पति को देखा तो उसे पतरघट पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।