Saturday 13-Jun-2026

सहरसा में मर्डर, युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश

सहरसा में मर्डर, युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी लाश

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता वार्ड नंबर 09 में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। मृतक के सिर पर कई चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है रौता निवासी स्व चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र दौलत कुमार सिंह (45 वर्ष ) सोमवार रात गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में ही उसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर गांव के पास शव को फेंक दिया गया

। मंगलवार सुबह मृतक का पुत्र पढ़ने के लिए जा रहा था। उसी दौरान उसने सड़क किनारे अपने पिता का शव देखा। जिसके बाद इसकी खबर परिजनो और गांव में दिया। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को भी सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा मृतक के सिर पर कई चोट के निशान हैं जिससे प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। उसकी हत्या किसने और क्यों की इसकी छानबीन में पुलिस जुटी है।