Saturday 13-Jun-2026

अगस्त में गिर जाएगी नरेंद्र मोदी सरकार, RJD के स्थापना दिवस पर लालू यादव की भविष्यवाणी

अगस्त में गिर जाएगी नरेंद्र मोदी सरकार, RJD के स्थापना दिवस पर लालू यादव की भविष्यवाणी

आरजेडी के 28वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। पटना में पार्टी कार्यायल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लालू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और साथ ही सभी को तैयार रहने का इशारा भी किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगस्त महीने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गिर जाएगी। लालू ने भविष्यवाणी की है कि मोदी सरकार अगस्त महीने में गिर जाएगी, तो उसके पीछे सत्ता पक्ष पर दबाव की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। लालू ने अपने कार्यकर्ताओं को साफ मैसेज दे दिया है कि थमना नहीं है, 2025 का विधानसभा लक्ष्य है।

वहीं तेजस्वी यादव ने भी मंच से दावा किया कि 'लोकसभा चुनाव में कुछ और मेहनत की होती तो 5 से 6 सीट आरजेडी की और बढ़ सकती थी। यदि इंडिया गठबंधन को 15 से 20 सीटें और आ गईं होतीं तो मोदी जी की सरकार नहीं बन पाती।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का गठन 5 जुलाई 1997 को लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना दिल्ली में हुई। लालू के नेतृत्व में रघुवंश प्रसाद सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुहम्मद तस्लीमुद्दीन, अली असरफ फ़ातिमी, अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत 17 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसदों और सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजद की घोषणा हुई थी।