Monday 17-Aug-2026

तेजस्वी यादव खुद शराब पीते होंगे, तस्करी में होंगे लीन... ये क्या बोल गए जीतन राम मांझी?

तेजस्वी यादव खुद शराब पीते होंगे, तस्करी में होंगे लीन... ये क्या बोल गए जीतन राम मांझी?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। साथ ही आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया है कि घर-घर शराब बिकती है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। 

गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में लोग चोरी-छुपे शराब पीते हैं और इसका कोई आंकड़ा नहीं है। तेजस्वी यादव अगर कह रहे हैं तो वह खुद शराब पीते होंगे। मांझी ने आगे कहा कि घर-घर शराब बिकने की बात अगर तेजस्वी यादव करते हैं तो वह शायद खुद शराब तस्करी में लीन होंगे।

impact add1

इस बीच जीतन राम मांझी के बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि जीतन राम मांझी ने खुद सरकार की पोल खोल दी है। जीतन राम मांझी ने अपने बयान में स्वीकार कर लिया है कि घर-घर शराब मिलती है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के बेटे भी शराब पीते हैं। यही कारण है कि उनको लगता है कि दूसरे के भी बेटे शराब पीते होंगे इसलिए उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगा दिया है। दरअसल, अभी हाल ही में कथित जहरीली शराब से छपरा, सीवान और गोपालगंज में कई लोगों की मौत हुई है। इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। शराबबंदी को फेल बता रहा है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5