Monday 22-Jun-2026

बिहार में पिता बना हैवान, पत्नी के सामने ही सगी बेटी से करता था दुष्कर्म

बिहार में पिता बना हैवान, पत्नी के सामने ही सगी बेटी से करता था दुष्कर्म

छपरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सारण जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता की करतूत ने बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, पिता के द्वारा दो साल तक अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में 2 वर्ष की बाद उसकी बेटी ने अपने पिता के खिलाफ थाना जाकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां हैवान पिता सालों तक अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा।

जानकारी के अनुसार पिता अपनी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं हैवान पिता अपनी पत्नी और घर के दूसरे सदस्यों को धमकाता भी था। बेटी किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी, लेकिन दो साल तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट पड़ा। बेटी ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और सीधे मुफस्सिल थाना पहुंच गई। थाने में महिला अधिकारियों के सामने अपनी आप बीती सुनाते हुए बेटी फफक फफक कर रो पड़ी। उसकी बातें सुनकर महिला पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। मामले को लेकर केस दर्ज किया गया और पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

impact add3

इस संबंध में मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर विशाल आनंद ने बताया है कि दो साल तक पिता द्वारा बेटी का दुष्कर्म करने का मामला आया है. पीड़िता के बयान पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।