Saturday 13-Jun-2026

एनडीए सरकार के दस साल बेदाग, यूपीए के सात मंत्रियों को जाना पड़ा जेल: सुशील मोदी

एनडीए सरकार के दस साल बेदाग, यूपीए के सात मंत्रियों को जाना पड़ा जेल: सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार दस साल का अपना ऐसा बेदाग कार्यकाल पूरा कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार के दस साल में करोड़ों रुपये के घोटालों के आरोप सिद्ध हुए और उनके सात मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।

शनिवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के कारण राफेल विमानों की खरीद में घोटाले और किसी उद्योगपति को अनुचित लाभ पहुंचाने का शोर मचाया या प्रधानमंत्री के लिए चौकीदार चोर है जैसी अमर्यादित टिप्पणी की, लेकिन इन सारे मामलों में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिली। अपने बयान के लिए राहुल गांधी को न्यायालय में क्षमायाचना भी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि दयानिधि मारन, पवन कुमार बंसल, डी राजा, वीरभद्र सिंह, अशोक चह्वाण और अश्विनी कुमार यूपीए सरकार के ऐसे मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के कारण जेल की सजा हुई।