Monday 24-Aug-2026

डकैती के लिए घर में घुसे बदमाश, महिला को देख किया रेप; दरिंदगी का वीडियो भी बनाया

डकैती के लिए घर में घुसे बदमाश, महिला को देख किया रेप; दरिंदगी का वीडियो भी बनाया

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के गया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार (17 नवंबर) की रात डकैती करने के लिए घुसे बदमाशों ने घर में मौजूद महिला से बलात्कार किया। इतना ही नहीं दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। शर्मनाक घटना परैया थाना क्षेत्र की है। सोमवार को घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि घर में दो की संख्या में बदमाश घुसे थे। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है। डकैती करने के बाद रेप किया गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने परैया थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना के बाद पीड़िता को इलाज और जांच के लिए गया के एक अस्पताल में लाया गया। घटना की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

impact add2

इस संबंध में परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को इलाज और जांच के लिए पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया। पीड़िता का बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर, गांव में ऐसी चर्चा है कि पीड़ित का अपने ही पड़ोसी से जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद में डकैती और फिर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला से रेप का वीडियो भी बनाया गया है। फिलहाल जांच के बाद पूरा मामला और साफ होगा।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2