Saturday 19-Sep-2026

नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर? लालू और जीतन राम मांझी को भी लिया आड़े हाथ

नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर? लालू और जीतन राम मांझी को भी लिया आड़े हाथ

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार आएंगे तो कहेंगे कि हमने इतना काम कर दिया है। लालू के जमाने में छह बजे गया बंद हो जाता था। आज आठ बजे खुला रहता है। कितना बजे बंद होता था जनता ने यह मान लिया है। उसके बदले में 18 साल तक मुख्यमंत्री बना दिया। अब यह बताओ कि गया-पटना बेंगलुरु और हैदराबाद कब बनेगा? एक ही गाय को कितनी बार दुहेंगे?

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में कोई भी नेता जाति की राजनीति कर ही नहीं रहा है। लोगों को लग रहा है कि लालू-नीतीश और मांझी जाति की राजनीति करते हैं। लालू-नीतीश और मांझी सभी जाति की राजनीति नहीं करते हैं। अगर लालू यादव जाति की राजनीति करते तो यह कहते कि यादव समाज का कोई काबिल आदमी आरजेडी का नेता बनेगा।

impact add4

उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी मुसहर समाज की बात नहीं कर रहे कि हमारी पार्टी में मांझी समाज का कोई नेता होगा। वे तो यह कह रहे हैं कि मैं मंत्री बन गया, मेरा लड़का मंत्री बन गया, अब मेरी बहू को भी विधायक बनाओ। वह किसी मांझी समाज के बच्चे को स्वीकार नहीं करेंगे। लालू और मांझी अकेले नहीं हैं, बिहार में जो नेता है वो अपनी और अपने बच्चे की बात कर रहा है। जाति में हमलोग उलझे हुए हैं।

दूसरी ओर झारखंड चुनाव पर पीके ने कहा कि हमारा पूरा फोकस बिहार में है। आने वाले कई वर्षों तक कम से कम 8 से 10 वर्षों तक बिहार पर फोकस है। बिहार की व्यवस्था को सुधारना है। 10 अग्रणी राज्य में बिहार कैसे शामिल हो, यहां सत्ता और व्यवस्था का परिवर्तन कैसे हो, इस पर फोकस है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1