Wednesday 26-Aug-2026

तेजस्वी ने नोटबंदी की बरसी पर किसे दी श्रद्धांजिल? नीतीश कुमार, जेपी नड्डा और गिरिराज सिंह पर बोला हमला

तेजस्वी ने नोटबंदी की बरसी पर किसे दी श्रद्धांजिल? नीतीश कुमार, जेपी नड्डा और गिरिराज सिंह पर बोला हमला

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हमला बोला है। साथ ही आज ही के दिन 8 नवंबर को हुए नोटबंदी को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि आज 8 नवंबर है और आज नोटबंदी की बरसी है। हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी जान गंवा दी।

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने नोटबंदी कर दिया और आज ना तो भ्रष्टाचार गया ना काला धन आया, लेकिन बीजोपी ने प्रत्येक जिले में अपना ऑफिस काला धन से जरूर खोल लिया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि जेपी नड्डा आए थे, आपने विशेष राज्य के दर्जे पर बात की थी और सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा कि छोड़िए इन लोगों को यह लोग क्या दिलाएंगे दर्जा। असल में जेपी नड्डा तो यह देखने आए थे कि नीतीश कुमार ठीक-ठाक है या नहीं हैं।

impact add5

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की बातें बकवास होती हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या बिहार को टेक्सटाइल पार्क उन्होंने दिल दिया। पहले टेक्सटाइल पार्क दिलाइए, फिर हमसे बात कीजिए।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2