Sunday 14-Dec-2025

तनिष्क शो रूम डकैती कांड में बड़ा खुलासा, बेऊर जेल में रची गई थी साजिश; 4 आरोपी गिरफ्तार

तनिष्क शो रूम डकैती कांड में बड़ा खुलासा, बेऊर जेल में रची गई थी साजिश; 4 आरोपी गिरफ्तार

पटना/पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्णिया में तनिष्क शो रूम डकैती कांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि डकैती की साजिश पटना के बेऊर जेज में दो महीने पहले रची गई थी। बेऊर जेल में बंद भारत के कुख्यात ज्वेलरी लूट सरगना सुबोध सिंह एवं भागलपुर जेल से रिमांड पर बेऊर जेल में बंद सरसी के कुख्यात बिट्टू सिंह ने मामले की साजिश रची थी।

पुलिस का दावा है कि घटना में बिहार के विभिन्न जिलों एवं बंगाल के अपराधियों को कुख्यात बिट्टू सिंह के गुर्गे ने पूर्णिया में लीड किया था। अपराधियों को लीड करने में कुख्यात चुनमुन झा ने बतौर लाइनर भूमिका निभाई थी। घटना के वक्त वही मास्क पहने शो रूम में मौजूद था। मामले में चुनमुन झा के भाई आनंद झा, पूर्णिया में अवैध क्लिनिक का संचालक राहुल श्रीवास्तव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से असलहा एवं प्रयुक्त मोबाइल का जला पार्ट के अलावा पुलिस ने बंगाल से तीन बाइक भी बरामद किया है।

impact add5

बता दें कि लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार (26 जुलाई) की दोपहर दोपहर करीब 12 बजे सात बदमाशों ने शोरूम कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग दो करोड़ के आभूषण लूट लिये थे। डकैती की वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वारदात को 15 मिनट के भीतर अंजाम दिया गया था।