Wednesday 29-Jul-2026

सीतामढ़ी में मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग कर मुखिया को भूना; पत्नी को भी मारी गोली

सीतामढ़ी में मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग कर मुखिया को भूना; पत्नी को भी मारी गोली

सीतामढ़ी, इंपैक्ट लाइव टीम।

सीतामढ़ी में बुधवार की रात अपराधियों ने कन्हौली थाना क्षेत्र की कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेन्द्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें मुखिया की मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे की है जब मुखिया कचोर से अपने पैतृक घर से सीतामढ़ी अपने आवास पत्नी के साथ चार पहिया वाहन से जा रहे थे। इसी बीच रामनगर के हरिहरपुर के समीप नकाबपोश अपराधियों ने मुखिया की गाड़ी के आगे पहले एक चार पहिया वाहन से ओवरटेक किया। इसके बाद ईंट फेंककर सामने से गाड़ी के शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी रुकते ही बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उनकी पत्नी को भी गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लोगों के अनुसार एक दर्जन से अधिक गोलियां चली हैं। आनन फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चिकित्सक वरूण कुमार ने बताया कि मुखिया को पांच गोली लगी थी। अस्पताल आने से पूर्व ही उनकी मौत हो गयी थी। गोली लगने के बाद मुखिया की पत्नी ने घर पर फोन कर बेटी को गोली लगने की सूचना दी। जिसके बाद परिजन व समर्थक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गयी। आक्रोशित लोगों को देखते एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर जुटी रही।

impact add6

प्रथमदृष्टया आपसी दुश्मनी में घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें मुखिया मधुरेंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा की मौत हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया के परिवार संग सीतामढ़ी आने के दौरान रामनगरा में घटना को अंजाम दिया है। जांच में पता चला है कि मुखिया का कई लोगों के साथ दुश्मनी चल रही थी। इसमें घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-मनोज कुमार तिवारी, एसपी

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6