Wednesday 29-Apr-2026

पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, दुकान खोलते ही हुआ धमाका; आग से झुलसकर दुकानदार की मौत

पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, दुकान खोलते ही हुआ धमाका; आग से झुलसकर दुकानदार की मौत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार की सुबह शास्त्रीनगर नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित मिठाई दुकान में धमाका हुआ है। एक के बाद एक तीन एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिस वजह से आग में झुलसकर दुकानदार की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे दुकानदार उपेंद्र प्रसाद ने जैसे ही दुकान का शटर खोला, सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से उपेंद्र और उसके सहयोगी आग में झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर थानांतर्गत पटेल नगर रोड नंबर 13 में मिठाई की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड और थाना के कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, इलाज के क्रम मे घायल व्यक्ति की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

impact add6