Saturday 13-Jun-2026

नीतीश कुमार और बीजेपी को लेकर ये क्या बोल गए लालू यादव? जानिए

नीतीश कुमार और बीजेपी को लेकर ये क्या बोल गए लालू यादव? जानिए

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। दरअसल, लालू यादव गुरुवार को दिल्ली से इलाज कराकर पटना पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने केन्द्रीय बजट को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने बिहार को झुनझुना पकड़ा दिया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है।

एक सवाल के जवाब में लालू ने कहा कि नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जा पर सिर्फ बिहार की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं, जो वह कह रहे हैं, केंद्र सरकार भी वही बात कर रही है, जबकि यह साफ है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले बगैर, विकास ठीक ढंग से नहीं हो सकता है। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किए गए बजट में बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया है।

impact add5

बिहार को केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 59 हजार करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस बजट ने फिर से आम लोगों को निराश किया है। बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए रिवाइवल प्लान की जरूरत थी और बिहार को विशेष राज्य के दर्ज के साथ विशेष पैकेज की जरूरत है।