Friday 11-Sep-2026

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिल गया चुनाव चिन्ह, क्या है PK एजेंडा? जानिए

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिल गया चुनाव चिन्ह, क्या है PK एजेंडा? जानिए

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पटना निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। पार्टी के सभी प्रत्याशियों को स्कूल का बस्ता (बैग) आवंटित किया गया है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज को मिले इसी चिह्न पर चारों प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने किरण सिंह को तरारी, मोहम्मद अमजद को बेलागंज से, जितेंद्र पासवान को इमामगंज से और सुशील सिंह कुशवाहा को रामगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। बिहार में परिवर्तन का शंखनाद कर चुके जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का सर्वाधिक फोकस शिक्षा और रोजगार पर है।

बता दें कि पिछले दो वर्षों तक बिहार में पदयात्रा करने के बाद पीके ने इसी साल 2 अक्टूबर को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बना दिया है, जिसका कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी मनोज भारती को बनाया है। वे अगले मार्च 2025 तक ही कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे। उसके बाद संगठनात्मक चुनाव के बाद वे नियमित हो जाएंगे। जन सुराज में अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल का होगा। यानी उपचुनाव के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भी जन सुराज मनोज भारती की अध्यक्षता में लड़ेगा।

impact add4

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार जन संवाद के माध्यम से जनता को उनके अधिकारों और वोट की ताकत के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रशांत किशोर ने दुर्गावती रामगढ़ व नुआंव प्रखंड का दौरा किया। प्रशांत किशोर ने आधा दर्जन जनसभाओं को संबोधित कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जमीन के सर्वे के नाम पर भ्रष्टाचार फैलाया गया। जनता से रिश्वत वसूली गई। यदि जनता अपने वोट के अधिकार से इसे नहीं रोकेगी तो यह सर्वे दोबारा शुरू हो सकता है।

 

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3