Wednesday 29-Jul-2026

बेगूसराय में मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में 2 युवकों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा; 1 की मौत

बेगूसराय में मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में 2 युवकों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा; 1 की मौत

बेगूसराय, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेगूसराय जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को भीड़ ने इस कदर पीटा की एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है और उसका भी इलाज किया जा रहा है। पुलिस के पास जब मामला पहुंचा मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति गांव से बकरी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने हल्ला करके अन्य लोगों को अलर्ट कर दिया। पकड़े जाने के डर से ये दोनों बाइक से भागने लगे। भागने के क्रम में उनकी बाइक असंतुलिक होकर गिर गई। मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

इस संबंध में डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों को ईलाज के लिए हॉस्पिटल ले गयी, जिसमे एक की इलाज के दौरान मृत्य हो गईं है। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। इस मामले में सादर डीएसपी-2 पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें जैसा भी बयान आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

मृतक का नाम मोहित कुमार (20 वर्ष) था और वह वीरपुर थाना क्षेत्र के नरेश साह का बेटा था। वहीं दूसरा युवक राहुल कुमार है जो कि बेगूसराय का रहने वाला है। उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक ने बताया कि वो लोग बाइक से जा रहे थे रास्ते में बकरी से टकराकर गिर गए। गांव वालों ने उन्हें बकरी चोर समझ लिया और उन्हें पेड़ से बांध कर बुरी तरह से पीटा गया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6