आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग 300 पार करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। तेजस्वी ने तंज किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्रिय बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही है।
आरजेडी नेता ने कहा कि तेजस्वी ने कहा कि जब से हमने कहा कि 4 जून को हमारे चाचा (नीतीश कुमार) अपनी पार्टी को बचाने के लिए बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वे प्रचार में नहीं निकले। प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं। अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा कर रहे हैं। जदयू वाले अपनी 2 सीटों और भाजपा अपनी सीटों पर लगी हुई है। जो दिखा रहा है कि 4 जून को कुछ बड़ा होगा।
तेजस्वी ने एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री कन्या कुमारी मार्केटिंग करने, फोटो खिंचवाने, शूटिंग करने जा रहे हैं। पिछली बार गुफा में बैठे थे, फोटो खिंचवा रहे थे। इस बार कन्याकुमारी जा रहे हैं तो उनसे निवेदन है कि मीडिया और कैमरा पर प्रतिबंध लगाए। जो ध्यान करना है कीजिए, बिहारी में बाधाएं मत लाइए।