सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव-सहरसा मुख्य मार्ग स्थित रहुआ नहर चिमनी समीप शुक्रवार की सुबह गोली मारकर हत्या शिक्षक की हत्या कर दी। मृतक सरोज कुमार बरियाही निवासी राजद नेता बाल मुकुंद गुप्ता का बड़ा पुत्र था, जो शुक्रवार को सुबह बाइक से सहरसा से बरियाही अपने विद्यालय जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है
। हत्या की जानकारी मिलने पर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पंहुच कर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। पिछले साल सरोज कुमार के छोटे भाई नीरज कुमार की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिस मामले में बाल मुकुंद गुप्ता के तीसरे बेटे व अधिवक्ता अमर रंजन ने अपने बड़े भाई व मृतक सरोज के खिलाफ ही संपत्ति के लालच में साजिश रचने का आरोप लगाया था। इधर अहले सुबह हुए हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।