Tuesday 03-Nov-2026

सीने में तेज दर्द के बाद आया अटैक, एंजियोप्लास्टी करा टहलते हुए घर पहुंचे मंसूर

सीने में तेज दर्द के बाद आया अटैक, एंजियोप्लास्टी करा टहलते हुए घर पहुंचे मंसूर

सहरसा, इंपैक्ट लाइव टीम।

72 साल के मंसूर (बदला हुआ नाम) की टहलने के दौरान अचानक ही सांस फूलने लगी तो उन्हें सहरसा के निंती कार्डिएक केयर लाया गया। शुरुआती जांच ईसीजी और ईको के बाद पता चला कि उनकी हालत गंभीर है और उनकी दो आर्ट्री में ब्लॉकेज है। एंजियोग्राफी से पता चला कि आर्ट्री एलसीएक्स 100 प्रतिशत ब्लॉक था। साथ ही दूसरी आर्ट्री एलएडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

इसके बाद परिजनों से सलाह के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी कर दी गई। दोनों आर्ट्री जिनमें ब्लाकेज था, उन्हें खोला गया तो वह राहत महसूस करने लगे। इसके बाद मंसूर आलम को तीन दिन तक हॉस्पिटल में ही रखा गया। सफल एंजियोप्लास्टी के बाद वह खुद ही बेड से उतर गए और डॉक्टर को धन्यवाद कहते हुए टहलने लगे।

कार्डियोलाजिस्ट डा. गिरिजा शंकर झा ने बताया कि इनकी स्थिति काफी गंभीर थी। हार्ट अटैक आने के कारण इनकी सांसें फूलने लगी थी और सीने में दर्द बढ़ गया था। लोडिंग डोज देने के बाद इनका ईसीजी और ईको किया गया था, जिसमें 2 आर्ट्री ब्लाक दिखा था। सफल एंजियोप्लास्टी से आज यह खुद ही वाक करके घर गए हैं। उन्होंने ऐसे लक्षण दिखाई पड़ने पर डॉक्टर से मिलने की सलाह दी और इसे नज़रंदाज़ नहीं करने को कहा। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड और ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने को ना कहें और नियमित व्यायाम करें और चला भी करें।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1