आरा, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार के भोजपुर जिले (आरा) में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई। सनकी पति ने पत्नी और मासूम दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है। दिल दहला देने वाल घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का है। मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद सनकी पति ने गुस्से में आकर खंती से पत्नी, बेटी व दुधमुंहे बेटे को काट डाला। मृतकों की शिनाख्त मिल्की गांव निवासी पत्नी सीमा देवी (35 वर्ष), सौम्या कुमारी (8 वर्ष) एवं दुधमुंहे बच्चे दीदवंत कुमार (10 माह) के रूप में हुई है। इस वारदात को सीमा देवी के पति लालू यादव ने अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लालू यादव भागने की घर से फरार हो गया।
घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह एवं अजीमाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसके बाद एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाया गया। उसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी पति का विवाद सुबह में पत्नी के साथ हुआ था, जिसके बाद आक्रोश में लालू ने खंती (धराधार हथियार) से पहले पत्नी की हत्या की। ऐसा निर्मम हत्या की कि धड़ से सिर अलग कर दिया। उसके बाद बारी-बारी से दो बच्चों की भी हत्या कर दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वैसे ही भागते हुए आरोपी लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।