Monday 17-Aug-2026

नागरिकता छिपाकर पटना में रहता था अफगानी नागरिक, विदेश मंत्रालय में मची खलबली; पासपोर्ट रद्द

नागरिकता छिपाकर पटना में रहता था अफगानी नागरिक, विदेश मंत्रालय में मची खलबली; पासपोर्ट रद्द

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना से एक अफगानी नागरिक द्वारा अपनी मूल नागरिकता छिपाकर पासपोर्ट बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला सामने आने के बाद रिजनल पासपोर्ट ऑफिसर ताविशी बहल पांडेय ने एसएसपी राजीव मिश्रा से लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद पटना गांधी मैदान थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

दरअसल, नागरिकता छिपाकर अफगानी बली खान ने पिछले साल पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट बनवा लिया। विदेश मंत्रालय ने जब बाली का फोटो देखा तो उसके कान खड़े हो गए। वो कही से भारतीय नागरिक नहीं लग रहा था। ऐसे में जांच शुरू हुई और आखिर विदेशी मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर बली खान का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया।

impact add3

अफगानी नागरिक बली खान का पासपोर्ट 16 मार्च 2023 को पटना के पासपोर्ट कार्यालय से जारी किया गया था, जिसका पासपोर्ट नंबर डब्ल्यू 7177815 है। इसके बाद शक होने पर पासपोर्ट कार्यालय ने जांच की तो उसके अफगानी नागरिकता को छिपाने की जानकारी मिली थी।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4