Sunday 16-Aug-2026

अपनी बहन और औरत को कितना पढ़ाया है? ललन सिंह पर भड़कीं राबड़ी देवी

अपनी बहन और औरत को कितना पढ़ाया है? ललन सिंह पर भड़कीं राबड़ी देवी

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गुरुवार को राजद के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। राजद सदस्यों का कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की महिला विधायक का अपमान किया है। इसके अलावा राजद के विधान पार्षदों का आरोप लगाते हुए कहा कि जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर जो बयान दिया है, वो गलत है। राबड़ी देवी ने भी ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हम ललन सिंह से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अपनी औरत को, बहन को और मां को कितना पढ़ाया लिखाया है। सब गंदा काम बीजेपी जेडीयू के लोग करते हैं। ललन सिंह बोलते हैं कि हम कितना लंबा साइन करते हैं। दूसरों की महिलाओं पर आरोप लगाते हैं। ललन सिंह अपनी पत्नी, मां और बहन का सर्टिफिकेट दिखाएं। ललन सिंह के साथ ही नीतीश कुमार को भी महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

impact add2

गौरतलब है कि आम बजट में बिहार को विशेष सहायता मिलने पर राबड़ी देवी ने इसे झुनझुना करार दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा था कि राबड़ी देवी बजट पर बयान दे रही हैं। कभी उनका सिग्नेचर देख लिया कीजिए, वो कितना लंबा साइन करती हैं। बजट उनको कैसे समझ में आएगा?