Saturday 13-Jun-2026

बिहार विधानसभा में महागठबंधन विधायकों का हंगामा, स्पीकर भड़के; कहा- पीठ दिखाकर मत बैठिए, सीट पर जाइए

बिहार विधानसभा में महागठबंधन विधायकों का हंगामा, स्पीकर भड़के; कहा- पीठ दिखाकर मत बैठिए, सीट पर जाइए

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। महागठबंधन के विधायकों ने हंगामा शुरू करते हुए बैनर और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि पीठ दिखाकर इस तरह मत बैठिए. सीट पर जाइए। आपकी बात सुनेंगे, लेकिन महागठबंधन विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। दरअसल, बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया था, जिसपर गुरुवार चर्चा होनी थी, लेकिन लेकिन सदन की कार्य़वाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा।

विपक्षी विधायकों ने सदन में वेल में बैठकर समानांतर सदन चलाना शुरू किया। कुछ विधायक जमीन पर बैठ गए। वहीं कुर्सी पर CPIML विधायक दल के नेता महबूब आलम बैठे। महागठबंधन विधायक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर सदन में प्रदर्शन करने लगे। हंगामा होते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से बाहर चले गए। बता दें कि बुधवार को सदन में सीएम नीतीश का आक्रामक रुख देखने को मिला था।

impact add2

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर महागठबंधन के विधायकों ने सदन में हंगामा करने लगे। महागठबंधन विधायकों का भारी हंगामा देखकर स्पीकर नंद किशोर यादव उन्हें अपनी-अपनी सीटों पर जाने कहने लगे, लेकिन हंगामा जारी रहा. वे नीतीश कुमार के विरोध में भी नारेबाजी कर रहे थे।