Saturday 13-Jun-2026

छपरा में डबल मर्डर, कोर्ट जा रहे वकील बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

छपरा में डबल मर्डर, कोर्ट जा रहे वकील बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

बिहार के छपरा में बुधवार की सुबह अपराधियों ने सिविल कोर्ट के वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मेथवलिया इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान राम अयोध्या प्रसाद यादव और उनके सुनील कुमार राय के रूप में हुई है। दोनों एक साथ बाइक से अपने घर मेथवालिया से छपरा कचहरी जा रहे थे, तभी दूधिया पुल के पास घात लगाए अपराधियों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों पिता-पुत्र बाइक से नीचे गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटना स्तर पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी पाकर छपरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता छपरा सदर अस्पताल पहुंच गए हैं और उन में काफी आक्रोश है। सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।