Saturday 19-Sep-2026

पटना यूनिवर्सिटी में मर्डर, पीयू में भिड़े दो छात्र गुट; एक स्टूडेंड की पीट-पीटकर हत्या

पटना यूनिवर्सिटी में मर्डर, पीयू में भिड़े दो छात्र गुट; एक स्टूडेंड की पीट-पीटकर हत्या

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीएन कॉलेज के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है, जो वैशाली के मझौली गांव का रहने वाला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पटना यूनिवर्सिटी कैंपस छाबनी में तब्दिल हो गया है। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज कैंपस की है, जहां पीयू के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।