Saturday 19-Sep-2026

पटना में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे 4 मजदूरों की मौत; दम घुटने से गई जान

पटना में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने उतरे 4 मजदूरों की मौत; दम घुटने से गई जान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडलीय थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। नवनिर्मित शौचालय के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के पुराई बाग की है। बताया जा रहा है कि नवनिर्मित शौचालय टंकी का सेंटरिग खोलने के लिए चारों अंदर गए हुए थे। इस दौरान एक के बाद एक सभी अंदर फंसते चले गए। पहले सभी के अंदर फंसे होने की सूचना मिली। फिर सभी का सांस नहीं ले पाने की वजह से दम घुटने लगा। जैसे ही इस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शुभम कुमार ने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा। चारों मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू भी चलाया जा रहा था, लेकिन सभी लोगों की दम घुटने से मौत की पुष्टि प्रशासन ने कर दी है। बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार ने चारों के टंकी में फंसने और उनके शव बरामद कर लेने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार मजदूर शौचालय की टंकी में फंसे थे। सभी का शव बरामद कर लिया गया है। दम घुटने से सभी की मौत हुई है।

impact add5

इस दर्दनाक हादसे में जिन चार मजदूरों की मौत हुई है, सभी की पहचान हो गई है। इनमें बिट्टू कुमार (22), भुना कुमार (30), पवन कुमार (25) और जोगन कुमार (25) के नाम शामिल हैं. सभी पुराई बाग के रहने वाले हैं।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1