Monday 08-Dec-2025

बांका में 5 बच्चियों की डूबने से मौत, कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर तालाब में गईं थी नहाने

बांका में 5 बच्चियों की डूबने से मौत, कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर तालाब में गईं थी नहाने

बांका, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बांका से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मंगलवार की सुबह कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर तालाब में नहाने गई 5 बच्चियों में से 4 की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चांदन प्रखंड के आनंदपुर थाना क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत बेहरार गांव की है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक बच्ची की पहचान बेहरार ग्राम निवासी शंकर यादव की पुत्री पुनम कुमारी (14 वर्ष), बजरंगी यादव की पुत्री ज्योति कुमारी (14 वर्ष), संजय यादव की पुत्री निशा कुमारी (12 वर्ष), विनोद यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी (15 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, पिरोती कुमारी (12 वर्ष) की बेहोशी के हालात में इलाज चल रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पांच बच्चियां मंगलवार की सुबह तालाब में स्नान करने गई हुई थीं। इसी दौरान बच्चियां डूबने लगीं। बच्चियों के आवाज को सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पर पहुंचे और सभी को काफी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला गया, जिसमें पूनम कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण अन्य चार बच्चियों को जमुई जिले के सिमलतुला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेहोशी की हालात में एक बच्ची का इलाज चल रहा है।

impact add1

घटना की सूचना के बाद मौके पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और चारों शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही चांदन सीओ रविकांत पहुंचे और परिजनों को दिलासा देते आपदा प्रबंधन से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया करने की बात कही है। बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर गांव की कुछ बच्चियां एक तालाब में स्नान करने गई हुई थीं। इसी दौरान यह घटना घटित हुई है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2