Saturday 13-Jun-2026

जमुई में प्रेमी जोड़े को मनचलों ने पीटा, लड़की के बाल पकड़कर घसीटे; युवक को ईंट से मारा

जमुई में प्रेमी जोड़े को मनचलों ने पीटा, लड़की के बाल पकड़कर घसीटे; युवक को ईंट से मारा

जमुई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के जमुई जिले में कुछ मनचले युवकों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, दौलतपुर गांव के पहाड़ पर जमुई नगर क्षेत्र के बोधवन तालाब मोहल्ला निवासी का युवक अपनी प्रेमिका से पहाड़ पर मिलने पहुंचे था, जहां प्रेमी युगल को लात, घूसे और ईंट से बेरहमी से मारा गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय युवकों को प्रेमी जोड़े की भनक लग गई। उसके बाद इन मनचलों ने पहाड़ी पर पहुंच कर इस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। यही नहीं प्रेमी युगलों के लाख माफी मांगने के बावजूद भी उन लोगों को उन पर तरस नहीं आया और उनको लात घूसों से मारने लगे। स्थानीय युवकों ने इस प्रेमी जोड़े पर केवल लात, घूंसे नहीं चलाए बल्कि ईंटों से भी बेरहमी से मारा। प्रेमिका के सिर का बाल पड़कर घसीटते हुए उसे भी बुरी तरह मारा।

impact add2

वायरल वीडियो में लड़की बार-बार माफी मांगती दिख रही है, इसके बावजूद भी युवकों का दिल नहीं पसीजा और लगातार पीटना जारी रखा। इसके बाद किसी तरह जान बचाकर प्रेमी जोड़ा वहां से भागने में सफल रहा। मारपीट के दौरान प्रेमी जोड़ा माफी भी मांगता रहा, लेकिन पिटाई करने वाले युवक अपने काम में लगे रहे। उन्हीं में से कुछ युवकों ने उनकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया।

इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रेमी जोड़े की पिटाई करने वाले सभी युवकों की पहचान जल्द ही करके उनसे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2