पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग का लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में आरजेडी के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए सांसदों ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का र्जा देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को ठगना बंद करें। वहीं आरजेडी सांसद मीसा भारती ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे पर कहा कि अभी बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एक समय नीतीश कुमार भी मांग कर रहे थे, और सिर्फ नीतीश कुमार ही मांग नहीं कर रहे थे, प्रधानमंत्री ने भी बिहार जाकर कहा था विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज दिया जाएगा।
मीसा भारती ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने जो बात कही थी आज उनको ही वो याद नहीं है। जो बिहार को मदद भी दी गई है, वो बहुत छोटी मदद है। तत्काल तो वह मदद मिली नहीं है। पता नहीं 10 साल में मिलेगा, पांच साल में मिलेगा या कब पूरा होगा। तो कहीं न कहीं बिहार की जनता को धोखा दिया गया है।
#WATCH | On demand for special status for Bihar, RJD MP Misa Bharti says, "At one time, Nitish Kumar was also demanding the same. Today, there is a double-engine govt in Bihar. During his visit to Bihar, the PM had said that a special package would be given to the state. But now… pic.twitter.com/QtTTCUwHt9
— ANI (@ANI) August 9, 2024
स्पेशल स्टेटस को लेकर सरकार की ओर से दलील दी जाती है कि बिहार विशेष राज्य के दर्जे वाले मानकों पर फिट नहीं बैठता है। इस सवाल के जवाब में मीसा भारती ने कहा कि तो फिर प्रधानमंत्री को बिहार जाकर ये बात नहीं करनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री बिहार की जनता से माफी मांगें कि मैंने झूठ बोला था। वोट के लिए यह बात कही थी। क्या प्रधानमंत्री जी इस बात के लिए तैयार हैं?