Friday 09-Oct-2026

पप्पू यादव को गिफ्ट में मिली बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, रॉकेट लांचर का भी नहीं होगा असर

पप्पू यादव को गिफ्ट में मिली बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, रॉकेट लांचर का भी नहीं होगा असर

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव को नई बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बार-बार धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव को यह गाड़ी उनके एक दोस्त ने गिफ्ट में दी है। पप्पू यादव ने कहा इस गाड़ी को न कोई बम, न कोई गोली न ही कोई रॉकेट लॉन्चर और न ही कोई हैंड ग्रेनेड कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। पूर्णिया सांसद ने कहा कि मुझे बार-बार धमकी मिल रही है लेकिन सरकार को मेरी चिंता नहीं है। लेकिन मेरे दोस्तों, मेरे रिश्तेदारों, पूरे बिहार और पूरे देश को मेरी चिंता है। जब तक मैं इस गाड़ी में रहूंगा तब तक बम धमाके या अन्य प्रकार के संभावित हमले से सुरक्षित रहूंगा।

हरियाणा से आई लैंड क्रूजर में बैठते हुए पप्पू यादव ने बताया कि इस बुलेट प्रूफ कार पर रॉकेट लांचर का भी असर नहीं होगा। भले सरकार मेरी सुरक्षा पर ध्यान न दे, लेकिन मेरे दोस्त मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं। जनता मेरे साथ है। दरअसल, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को सुरक्षा के नजरिए से सबसे विश्वसनीय माना जाता है। आम तौर पर इसकी क्षमता 500 राउंड गोलियां झेल जाने की है। बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया गया है, जिससे धमाके का असर ज्यादा कम हो। टायर पर भी बुलेट का असर नहीं होता।

impact add1

पप्पू यादव ने कहा कि हम लगातार बिहार पुलिस को लिखित शिकायतें दे रहे हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस पड़ताल भी कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई को 24 घंटे के अंदर ठंडा करने की बात कहने के बाद सुर्खियों में आए पप्पू यादव को लगातार धमकी मिलने की जानकारी दे रहे हैं। सरकारी सुरक्षा के अलावा अब पप्पू यादव के लिए यह कार पूर्णिया स्थित उनके आवास पहुंच चुकी है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4