Saturday 08-Aug-2026

पटना में गैंगरेप, अपार्टमेंट में नाबालिग के साथ दरिंदगी; पीड़िता बोली- मां ने पैसे लेकर जबरन भेजा

पटना में गैंगरेप, अपार्टमेंट में नाबालिग के साथ दरिंदगी; पीड़िता बोली- मां ने पैसे लेकर जबरन भेजा

पटना, इंपेक्ट लाइव टीम।

बिहार की राजधानी पटना में 15 साल की लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि इस मामले में पीड़िता की मां भी मिली हुई है। घटना पटना के राजीव नगर की बताई गई है, जहां एक अपार्टमेंट के फ्लैट में शुक्रवार को कुछ युवकों ने मिलकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस एक्शन में आ गई है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। गैंगरेप की यह घटना पाटलिपुत्र हेरीटेज अपार्टमेंट की है। शुक्रवार की रात पॉश कॉलोनी में गैंगरेप के बाद बुरी हालत में नाबालिग को दो युवकों ने जगदेव पथ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसके साथ दो महिलाएं भी थीं।

impact add3

गंभीर हालत में नाबालिग लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी मां ने ही उसे पटना की एजी कॉलोनी में एक युवक के पास भेजा था। एक युवक को खुश करने के नाम पर जबरन मां ने पैसे लेकर भेजा था, लेकिन वहां पांच युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। लड़की इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकी और उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पूरे मामले की पुष्टी करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि युवती की मां ने ही उसे अपार्टमेंट में भेजा था। घटना में शामिल कुछ युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की के रेप होने के बाद इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ। शास्त्री नगर थाना को निजी हॉस्पिटल ने लड़की के आने की सूचना दी। उसके बाद शास्त्री नगर थाने ने राजीव नगर थाने को सूचना दी, जहां पर घटना हुई थी।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5