Thursday 30-Apr-2026

550 से ज्यादा मरीजों ने सस्ते दर पर कराई हृदय की जांच

550 से ज्यादा मरीजों ने सस्ते दर पर कराई हृदय की जांच

मुजफ्फरपुर/सहरसा, इंपैक्ट लाइव टीम।

हृदय से संबंधित रोगों के इलाज के लिए समर्पित संस्था निंति कार्डियक केयर की ओर से सस्ते दर पर हृदय रोगियों की जांच की पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इन शिविरों में 550 से अधिक लोगों ने हृदय रोगों की जांच कराई, जिसमें लगभग 100 लोगों में हृदय से संबंधित रोगों की हुई पुष्टि हुई। कम दर पर जांच की यह सुविधा मुजफ्फरपुर और सहरसा के निंति कार्डियक केयर में उपलब्ध करायी गयी थी। शिविरों में लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, इको या टीएमटी के साथ-साथ डॉक्टरी सलाह भी दी गई। सामान्यत: 4-5 हजार रुपये की लागत वाली जांचें इन शिविरों में मात्र 1499 रुपये में उपलब्ध कराई गईं।

निंति कार्डियक केयर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीजा शंकर झा ने कहा कि हृदय रोग की पुष्टि होना किसी के लिए भी चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन सही देखभाल और समय पर इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। जिन लोगों में हृदय रोग की पुष्टि हुई है, उन्हें अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है। नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, और तनाव कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही, दवाइयों का सेवन नियमित रूप से करें और अपने चिकित्सक से समय-समय पर परामर्श लेते रहें।

impact add4

निंति कार्डियक केयर के बिजनेस डायरेक्टर राज सेहगल ने बताया कि गरीब और निम्न मध्यवर्गीय परिवार के सदस्य भी हृदय रोग से पीड़ित हो रहे हैं। लेकिन जागरूकता और पैसे के अभाव में वो हृदय रोग के लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। नतीजा जीवन क्षति के रूप में सामने आता है। ऐसे में हमलोगों ने समाज के हर तबके को मद्देनजर रखते हुए नाममात्र शुल्क पर हृदय के सभी जरूरी जांच करने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि निंती कार्डियक केयर की यह पहल सफल रही। सस्ते दर के कारण सैकड़ों लोगों ने अपने हृदय की जांच करायी। आमतौर पर महंगे जांच के कारण लोग हृदय की समस्याओं को टालते चले जाते हैं और बहुत देरी हो जाने के कारण यह समस्या बड़ी बन जाती है। ऐसे में निंती कार्डियक केयर की यह पहल लोगों को अपने हृदय की जांच कराने के लिए प्रेरित करने में सफल रही।