Wednesday 18-Feb-2026

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: लखीसराय-शेखपुरा को मिली नई सौगात, सड़क से पर्यटन तक बड़े ऐलान |

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: लखीसराय-शेखपुरा को मिली नई सौगात, सड़क से पर्यटन तक बड़े ऐलान |

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय और शेखपुरा जिले की यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने पचना से सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क बनाने का ऐलान किया, जिससे नालंदा और लखीसराय के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा, सतसंडा पहाड़ को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और लाल पहाड़ी के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने की भी योजना बनाई गई है।579 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के लिए 579 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

 शेखपुरा जिले को 133 करोड़ की योजनाएं मिली। लखीसराय जिले को 446 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुईं।नीतीश कुमार ने महिलाओं के आरक्षण और युवाओं के रोजगार को लेकर भी कई बातें कहीं—

 

2006 से पंचायती राज और 2007 से नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया।

2013 में पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण तय किया गया।

2016 से सभी सरकारी नौकरियों में भी 35% आरक्षण लागू किया गया।

2025 तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 34 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा

 शेखपुरा का मटोखर दह एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा।

 बरबीघा के सामस विष्णु धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

तोथिया पहाड़ मोड़ से मटोखर दह तक बाइपास सड़क बनाई जाएगी।

 हलसी (सिरखिंडी ग्राम) और बड़हिया नगर परिषद में ग्रिड सब-स्टेशन बनाए जाएंगे।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2