Saturday 13-Jun-2026

मधेपुरा में चूल्हे की चिंगारी बनी काल, आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत

 मधेपुरा में चूल्हे की चिंगारी बनी काल, आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत

मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा बेतौना गांव में सोमवार को घर में आग लगने से दो बच्चे की मौत हो गई। आग में करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगलागी के दौरान मौके पर अफरा तफरी बनी रही। चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात कही जा रही है। मृतक रिशु कुमार (5) पिता पवन साह अपने ननिहाल कपिलदेव साह के घर आया था। वह मुरलीगंज के तिनकोनमा गांव का रहने वाला था। मृतका सुजेता कुमारी (7) अपने ननिहाल उमेश यादव के घर आया था। मृतका सदर प्रखंड के धुरगांव का रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस - प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।