Wednesday 18-Feb-2026

भारतीय महिला हॉकी टीम को सीएम नीतीश ने दी बधाई, हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

भारतीय महिला हॉकी टीम को सीएम नीतीश ने दी बधाई, हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया। फाइनल मैच के बाद जारी बयान में कहा गया कि टीम की हर खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख, जबकि शेष सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये मिलेंगे।

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में किये गए गोल के दम पर भारत ने जीत दर्ज किया। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है।

वीडियो देखें: भारत की लड़कियों ने फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया

भारत और चीन बीच खिताबी भिड़ंत के मुकाबले को देखने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सूबे के जल संसाधन सह ज़िला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा हज़ारों की संख्या समर्थक मौजूद थे। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते बिहार सरकार को भी धन्यवाद किया। आगे उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 2025 में बिहार में कराया जाएगा।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6